स्थानीय व दूर-दराज से ”आए व्यापारियों का बढ़ाया उत्साह, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने भी की खरीददारी .”.














नैनीताल : ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सहायता एवं सुविधा के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले के प्रारंभ से अब तक खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम के अथक प्रयासों से कुल 86 लोगों को सहायता प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई गई है।
बिछड़े अपनों को मिलाया, खोया सामान लौटाया
खोया-पाया केंद्र द्वारा मेले में अपने परिवार से बिछड़े 10 बुजुर्गों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया, वहीं 47 बच्चों को उनके माता-पिता एवं परिजनों से मिलाया गया।
इसके अतिरिक्त मेले में 29 लोगों के खोए हुए पर्स, चाबी, मोबाइल, नगदी, बैग एवं अन्य सामान को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया गया। खोई हुई वस्तुओं को वापस पाकर श्रद्धालुओं के चेहरों पर आई खुशी इस बात का प्रमाण है कि नैनीताल पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मेले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, संदिग्धों पर पैनी नजर
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकांत सेमवाल द्वारा लगातार मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का लगातार मनोबल बढ़ाया जा रहा है।
मेले में सादे वस्त्रों में पुलिस टीमों को तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से लगातार पूछताछ एवं सत्यापन किया जा रहा है, ताकि महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
कंट्रोल रूम से लगातार जागरूकता संदेश
कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करने तथा छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
खोया-पाया टीम बनी श्रद्धालुओं की उम्मीद
खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम की टीम में तैनात एएसआई किरण गोस्वामी, एएसआई जगजीवन सिंह एवं हेड कांस्टेबल नीलम,
हेड कांस्टेबल निहाल द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को जागरूक करने के साथ-साथ बिछड़े परिजनों एवं खोए सामान को उनके स्वामियों से मिलाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
SSP सहित अन्य अधिकारियों ने भी की खरीदारी, दूर-दराज से आए एवं स्थानीय व्यापारियों का बढ़ाया उत्साह
माँ नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में स्थानीय व दूर-दराज से पहुंचे व्यापारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने भी मेले में खरीदारी कर मनोबल बढ़ाया।