
नैनीताल, 22 सितंबर ।
नैनीताल नगर के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव के समापन अवसर पर नैनीताल नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 23 सितंबर, 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त संबंधित शिक्षण संस्थानों से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए|
ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितम्बर 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं माँ नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परगना नैनीताल के भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विश्वविद्यालयों में दिनांक 23 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाए।