बिग ब्रेकिंग देहरादून:उत्तराखंड में 14 पुलिस अफसरों का तबादला, उपाधीक्षक दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर और लव शर्मा को नैनीताल !✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड में 14 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की है, जिसमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती और तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं,पुलिस मुख्यालय ने 14 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की।

देव व्रत जोशी हरिद्वार के नए सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुए।

10 सीधी भर्ती और 3 पदोन्नत डीएसपी को पदस्थापित किया गया..

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आइआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती दी गई है।14 पुलिस अधिकारियों को मिली नई तैनाती
प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है। इसमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग तथा विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों समेत कुल 14 अधिकारियों को विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के तहत IPS-RR-2023 देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद हरिद्वार में तैनाती दी गई है। वहीं पदोन्नति के बाद तीन पुलिस उपाधीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय, देहरादून भेजा गया है।
प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों की भी विभिन्न जनपदों में तैनाती की गई है। इनमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर और लव शर्मा को नैनीताल भेजा गया है।
इसी क्रम में तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में नई तैनाती दी गई है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह तैनाती विभिन्न जनपदों और इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad