रुद्रपुर: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गणेश उत्सवों में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर गणपति का आशीर्वाद लिया, सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर आयोजित गणेश उत्सवों में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर गणपति का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान विभिन्न आयोजन समितियों की ओर से ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ठुकराल ने रम्पुरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर, रम्पुरा स्थित मां काली मंदिर, गांधी कॉलोनी स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर, दानपुर स्थित सामिया लेक सिटी में आयोजित गणपति उत्सव, सिडकुल चौक पर आयोजित गणेश महोत्सव तथा ग्राम संपतपुर स्थित मंदिर में आयोजित गणेश उत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गणपति भगवान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था के साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर पर्व की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देना चाहिए। उन्होंने आयोजकों और श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों में कृष्णा रानी, रजत बठला, हर्ष रानी छाबड़ा, तन्न बठला, लल्जा देवी, अनीता देवी, सपना देवी, ममता, स्वाति बठला, गायत्री अरोरा, ज्ञानती देवी, सरिता, अनीता पासवान, सतेन्द्र पासवान, सन्नी मक्कड़, पंकज सेनी, सागर राय, राजू पासवान, जसवीर सैनी, देवलाल पासवान, नितिन भाई, जीत पाल, विनय पाल, अंशु पाल, मुकुल घई, अशोक, परशु पाल, हिमांशु गंगवार, रोहित गंगवार, नरेश, राजू गुप्ता, सचिन, कुसुम पाल, किरन पाल, सुनीता पाल, मंजू पाल, सुनीता गुप्ता, शशि बाला, राधा गुप्ता, जयवती, महेन्द्र कोली, सन्नी कोली, राजू कोली, विनोद कोली, भरत कोली, ओमकार चंद्रा, वेद प्रकाश कोली, परशु राम कोली, बिट्टू कोली, अंकुर रस्तोगी, चन्द्रपाल कोली, दीपक कोली, सुनीता दिवाकर, गौतम कोली, राहुल कोली, सुभाष कोली, दिनेश कोली, अजय कोली, महेन्द्र पाल कोली, विजय कोली, टीकाराम कोली, अमन कोली, पवन कोली, अनिल कोली, छोटे लाल, सौरभ पाल आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad