बैजनाथ: [बागेश्वर] माँ कोट भ्रामरी मेले में पुलिस की मुस्तैदी; पिता से बिछड़ी मासूम बच्ची को सकुशल मिलाया, महिला श्रद्धालु को ढूंढकर लौटाया खोया हुआ मोबाइल व नकद धनराशि! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बैजनाथ :पुलिस अधीक्षक बागेश्वर

जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में कत्यूर घाटी (गरुड़) में आयोजित सुप्रसिद्ध माँ कोट भ्रामरी मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बागेश्वर पुलिस अपनी त्वरित सूझबूझ और तत्परता से लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज मेला क्षेत्र में चेकिंग व सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पुलिस टीम को एक यूवती पुत्री श्री भुवन चंद, निवासी- बागेश्वर उम्र- 12 वर्ष मासूम बच्ची रोती हुई मिली, जो मेले की भारी भीड़ के कारण अपने पिता से बिछड़ गई थी। पुलिस कर्मियों ने तत्काल बच्ची को संरक्षण में लेकर ढांढस बंधाया और बिना समय गंवाए मेला कंट्रोल रूम व उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार बच्ची के पिता के नाम का अनाउंसमेंट करवाया । पुलिस के इस त्वरित प्रयास के फलस्वरूप बच्ची के पिता तत्काल पुलिस बूथ पहुँचे, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मासूम बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
इसी दौरान मेले में आई एक महिला श्रद्धालु निवासी- कुलौ, कोतवाली बैजनाथ उम्र- 22 वर्ष का एक कीमती मोबाइल फोन कहीं गिर गया था जिसके मोबाईल कवर में कुछ धनराशि भी रखी होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई सूचना मिलते ही मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित सुरागरसी-पतारसी कर महिला के खोए हुए मोबाइल फोन और नकद धनराशि को सकुशल ढूंढ निकाला गया। आवश्यक सत्यापन कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत पुलिस टीम द्वारा उक्त मोबाइल व धनराशि महिला के सुपुर्द की गई।

    परिजनों और महिला श्रद्धालु द्वारा संकट के समय बैजनाथ पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित सहायता और ईमानदारी की भूरि-भूरि सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad