सितारगंज:SSP अजय गणपति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी,शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार# Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

सितारगंज: पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह लगभग एक वर्ष पूर्व बरुवाबाग, शक्तिफार्म में कार्य करता था, जहाँ उसकी मुलाकात वादिनी से हुई थी। दोनों के मध्य पूर्व से परिचय एवं आपसी संबंध होने की बात अभियुक्त द्वारा बताई गई।

अभियुक्त द्वारा वादिनी से विवाह को लेकर बातचीत होने तथा बाद में दोनों के मध्य विवाद होने की बात भी बताई गई।

विवेचना एवं वादिनी के बयानों के अनुसार, अभियुक्त द्वारा प्रेम संबंध के दौरान वादिनी को विवाह का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में जब विवाह की जिम्मेदारी निभाने की बात सामने आई तो अभियुक्त द्वारा विवाह से पीछे हटकर महिला से नाता तोड़ दिया , जिसके संबंध में वादिनी द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई।

विवेचना के दौरान वादिनी के बयानों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 69 BNS का अपराध पाया गया। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
विशाल कुमार पुत्र राम प्रतापनिवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम—
प्रभारी निरीक्षक श्री सुन्दरम शर्मा
उ0नि0 बबीता टम्टा
कानि0 67 पंकज बसेड़ा
कानि0 349 सुनील पाठक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad