
रानीखेत :साईं सावित्री पब्लिक स्कूल गनियाद्योली में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने सुंदर – सुंदर प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया ।
प्रतियोगिता के ग्रुप 1 में कृतिशा पाण्डे ने प्रथम , अदिती बिष्ट ने द्वितीय तथा वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप 2 मे पार्थिवी रावत ने प्रथम, अदित्य रावत ने द्वितीय तथा अनाया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा ने सभी प्रतिभागियों तथा उनके अभिभावकों की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्या राशी नेगी, कॉआर्डिनेटर रेखा जोशी समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS