चम्पावत:वैदिक मंत्रोच्चार और कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ गोल्ज्यू महोत्सव-2026, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम!!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ एक्सक्लूसिव लाइव

खबर शेयर करें -

चंपावत+जनपद में आस्था, संस्कृति और परंपरा के प्रतीक ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ आज भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से हुआ।

महोत्सव के प्रथम दिवस पर गौरलचौड़ मैदान स्थित नगर पालिका कार्यालय से श्री गोल्ज्यू मंदिर तक पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ने महोत्सव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान कुमाऊं की प्रसिद्ध छोलिया नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।

श्री गोल्ज्यू महाराज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।

महोत्सव के शुभारम्भ पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान श्री गोल्ज्यू महाराज से राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने श्री गोल्ज्यू मंदिर पहुंचकर वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जनपद की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों एवं आयोजन समिति के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद भरत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महोत्सव की समयावधि एवं कार्यक्रमों में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जाएगा। इसके लिए महोत्सव समिति के साथ समन्वय स्थापित कर निर्णय लिए जाएगा, ताकि आमजन की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।…

“चम्पावत में आस्था, संस्कृति और परंपरा के प्रतीक ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ आज भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से हुआ”..

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, मुकेश महाराना, हेमा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, मुकेश कलखुड़िया, निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, शंकर पांडे, हिमेश कलखुड़िया, विकास शाह, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, प्रेमा चिलकोटी, रोहित बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad