ब्रेकिंग हल्द्वानी:सम्मान और भावनाओं के बीच संपन्न हुआ विदाई समारोह, पुलिस परिवार रहा साथ, एस.पी. संचार नैनीताल ने शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :आज जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में कार्यरत 02 पुलिस कर्मियों व 01अनुचर के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति होने के उपलक्ष्य
में रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल द्वारा
कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हाॅल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

. श्री केदार सिंह (अपर उप निरीक्षक / एएसआई – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
▪️नियुक्ति: 01-08-1994 (जनपद अल्मोड़ा में कांस्टेबल पद पर)
▪️जनपद नैनीताल में नियुक्ति: 21-07-2022
पदोन्नति:
▪️हेड कांस्टेबल: 26-11-2022
▪️अपर उप निरीक्षक (एएसआई): 28-02-2023

सेवाएं:
जनपद अल्मोड़ा, बरेली (उ0प्र0), नैनीताल में सेवाएं
सीजन ड्यूटी, वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य

उपलब्धियां: उत्कृष्ट कार्यों हेतु नगद पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र प्राप्त
कुल सेवा अवधि: 31 वर्ष 08 माह 29 दिन

2. श्री अकिल मलिक (हेड कांस्टेबल 140 – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
▪️नियुक्ति: 21-04-2002 (जनपद उधमसिंहनगर में कांस्टेबल पद पर)
▪️जनपद नैनीताल में नियुक्ति: 30-07-2019

सेवाएं:
जनपद हरिद्वार, सीबीसीआईडी हल्द्वानी, नैनीताल में सेवाएं
सीजन ड्यूटी, वीआईपी/वीवीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी

उपलब्धियां: सराहनीय कार्यों हेतु नगद पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र
कुल सेवा अवधि: 24 वर्ष 00 माह 09 दिन

3. श्री भोलानाथ (अनुचर – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
▪️नियुक्ति: 25-02-1998 (जनपद नैनीताल में अनुचर पद पर)

सेवाएं:
जनपद नैनीताल में सेवाकाल के दौरान मेहनत एवं लगन से कार्य निष्पादन
कुल सेवा अवधि: 28 वर्ष 02 माह 05 दिन

इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मी के लिए  *डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एस.एस.पी. नैनीताल* द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं।

तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

एस.पी. संचार नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

जनपद नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी ऐच्छिक सेवानिवृत्त) कार्मिकों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गईं।

उक्त विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी एवं कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही (ऐच्छिक सेवानिवृत्त) हो रहे सभी कार्मिकों के परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad