रानीखेत :विपक्ष ने नारी शक्ति के सपनों की हत्या की: भावना मेहरा भाजपा नेत्री एवं आवास सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें -

संदीप पाठक की रिपोर्ट:-

रानीखेत। महिला आरक्षण विधेयक के सदन में गिरने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गुरुवार को भाजपा नेत्री एवं आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने प्रेस वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की ‘ना’ ने देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाला विपक्ष निर्णायक समय में महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा हो गया विपक्ष ने देश की महिलाओं और बेटियों के राजनैतिक भविष्य का गला घोंटने का काम किया है मेहरा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के चलते यह महत्वपूर्ण विधेयक सदन में गिर गया उन्होंने इसे देश की महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात करार देते हुए कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि देश की साधारण महिला आगे बढ़े क्योंकि यह उनके परिवारवाद की राजनीति को सीधी चुनौती देगा उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता इस रवैये को भली-भांति समझती है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।
क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला बिल के विरोध को निंदनीय बताते हुए कहा कि जब महिलाओं को अधिकार और भागीदारी देने की बात आती है तब कांग्रेस जैसे दल पीछे हट जाते हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।इससे पहले रानीखेत पहुंचीं राज्यमंत्री भावना मेहरा का कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ शॉल व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट विधायक प्रमोद नैनवाल प्रदेश मंत्री विमला रावत जिला पंचायत सदस्य बिना बिष्ट महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा नेगी जिला उपाध्यक्ष गणेश राम जिलामंत्री ध्यान सिंह नेगी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तनुजा साह कोषाध्यक्ष सरिता पांडेय लता पांडेय युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल बेलवाल मण्डल अध्यक्ष राम सिंह रावत मुकेश पांडेय राम सिंह रावत रमेश सिंह खनायत रोहित शर्मा महेंद्र रावत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad