

रानीखेत :पूर्व एमएलसी सदस्य स्वर्गीय बी०डी० शर्मा जी के प्रपौत्र एवं श्री त्रिभुवन शर्मा जी के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा का सड़क दुर्घटना में हुआ आकस्मिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस असमय हुई घटना से न केवल उनका परिवार, बल्कि समूचा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया है।इस पर करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC मेंबर) ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल शर्मा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में एक उज्ज्वल भविष्य का यूं अचानक समाप्त हो जाना अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है।इस दुःखद घटना पर कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पंकज जोशी, पंकज गुरुरानी, प्रदीप मेहरा, प्रमोद पाल, कुमार, सुनील कुमार, दीप उपाध्यक्ष, जयंत रौतेला, संदीप बंसल, रमेश पंत, विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दीकी, भुवन आर्या, रुद्र माहरा, खुशाल मेहरा, इंदर नेगी, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।