बागेश्वर :लाथी–मांजखेत मार्ग दुर्घटना: जिलाधिकारी ने घायलों का हाल-चाल जाना, उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा#ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर+लाथी–मांजखेत मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के उपरांत मंगलवार सुबह जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचीं, घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना, उन्होंने प्रत्येक घायल की स्थिति की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों से उपचार की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की..

ज्ञात हो कि सोमवार को कीमू से चुचेर की ओर जा रही बारातियों से भरी एक बोलेरो कार लाथी–मांजखेत मार्ग पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव उपाध्याय से वार्ता कर उपचार व्यवस्था की समीक्षा की और यह भी जानकारी ली कि क्या किसी मरीज को विशेष चिकित्सा सुविधा या रेफरल की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।प्र. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना के बाद सोमवार शाम 12 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिनमें से चार को हल्द्वानी रेफर किया गया। एक घायल को सोमवार शाम तथा एक को मंगलवार सुबह डिस्चार्ज किया गया है, जबकि वर्तमान में छह घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा हैlघटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि विवाह सीजन के दृष्टिगत ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्तिरोकी जा सके।जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित अन्य मरीजों से भी उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी भी उपस्थित रहीं। प्रशासन द्वारा पूरे प्रकरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा घायलों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad