रुद्रपुर:एसएसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कड़े निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर श् अजय गणपति महोदय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी , क्षेत्राधिकारी, थाना/कोतवाली प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


➡️ गोष्ठी के प्रारंभ में पूर्व माह की अपराध गोष्ठी में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई तथा उनके अनुपालन की स्थिति का आंकलन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों के प्रति और अधिक जवाबदेह एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए, गोष्ठी के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों से उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

➡️ प्रत्येक थाने में बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करते हुए E-बीट बुक/एप्लीकेशन का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा सभी विवरण समय से अपलोड किए जाएं।

➡️ ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्यवाही करते हुए प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए।

➡️ इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन कर अभियान चलाया जाए।

➡️ NBW/BW वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाए।

➡️ सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखें।

➡️ FSL में लंबित मालों की सूची तैयार कर उनके शीघ्र परीक्षण हेतु आवश्यक पत्राचार किया जाए।

➡️ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग एवं चालान की कार्यवाही में वृद्धि की जाए।

➡️ फायर स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित कर होटल, रिजॉर्ट, बैंक्वेट हॉल एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर फायर ऑडिट एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जाए।

➡️ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए ड्रग्स/स्मैक तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

➡️ साइबर अपराधों में त्वरित अभियोग पंजीकरण एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

➡️ लंबित विवेचनाओं एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करते हुए सभी पोर्टलों पर शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद को अपराधमुक्त बनाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad