रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” संकल्प को मजबूती देते एसएसपी अजय गणपति, 2 करोड़ 80 लाख का गांजा बरामद,नशा तस्करों के विरुद्ध राज्य की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही#ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नशे के सौदागरों पर उधमसिंहनगर पुलिस ने दर्ज की ऐतिहासिक उपलब्धि,रिकॉर्ड तोड़ गांजा बरामद कर रचा सफलता का इतिहास

558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, वाहन कैंटर सहित 03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

सुतली के गट्ठरों के बीच छुपाकर लाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप

उड़ीसा से ऊधमसिंहनगर में लाकर नशे की खेप सप्लाई करने की फिराक में थे तस्कर, पुलिस ने धर दबोचे

बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।

SOG रुद्रपुर की टीम व रुद्रपुर कोतवाली की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

एसएसपी द्वारा पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य हेतु 7,500/- रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई।”


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद उधमसिंहनगर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध कैंटर संख्या UP81 FT 5851 को रोका गया।

वाहन में सवार व्यक्तियों को विधिक प्रावधानों के अनुरूप उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए राजपत्रित अधिकारी (क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर) की उपस्थिति में तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कैंटर में सुतली रस्सियों के गट्ठरों के बीच अत्यंत सुनियोजित तरीके से छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक के कट्टों तथा तीन स्कूली बैगों में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूरी कार्रवाई विधिसम्मत ढंग से करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

बरामदगी का विवरण:
18 अदद प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध गांजा
03 स्कूली बैगों में अलग-अलग पैकेट में गांजा
कुल बरामद गांजा: 558.78 किलोग्राम
01 अदद कैंटर वाहन संख्या: UP81 FT 5851
05 अदद मोबाइल फोन
नगद धनराशि: ₹29,880/-


03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—

  1. संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी दूधिया नगर, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उम्र 38 वर्ष
  2. डीटू यादव पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला पीपल, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उ0प्र0), उम्र 26 वर्ष
  3. मोहित यादव पुत्र आदेश यादव निवासी ग्राम पीपल नगला, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उ0प्र0), उम्र 28 वर्ष

पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासा:
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरामद गांजा उड़ीसा राज्य के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में स्थानीय तस्करों —को सप्लाई किया जाना था। पुलिस द्वारा उक्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

पुलिस टीम:
उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी
उ0नि0 जीवन सिंह
कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह
कांस्टेबल कृष्णा टम्टा
कांस्टेबल पंकज बिनवाल (SOG)
कांस्टेबल ललित कुमार (SOG)
कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य SOG (विशेष तकनीकी सहयोग)….

एसएसपी अजय गणपति का सख्त संदेश —
“जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध नशा/नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad