बनबसा (चंपावत) स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को नगर पंचायत बनबसा में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में संचालित हुआ, जिसका शुभारंभ नगर पंचायत बनबसा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय परिसर की सफाई से हुई, जिसके पश्चात अभियान को विस्तारित करते हुए वार्ड संख्या-5 स्थित पुरानी आंगनबाड़ी केंद्र तक गहन सफाई की गई एवं कूड़े का व्यवस्थित एकत्रीकरण किया गया।
इसके उपरांत टीम द्वारा वार्ड संख्या-4 में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी एवं अधिशासी अधिकारी श्री दीपक चन्द्र बुढलाकोटी के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कर्मचारियों में श्री जगदीश जोशी, श्री भूपेन्द्र तिवारी, श्री प्रकाश चन्द्र, श्री योगेश बेलवाल, श्री पंकज चौड़ाकोटी, श्रीमती कुसुम देउपा, नीतू पन्त, गिरीश कापड़ी एवं विनोद चन्द शामिल रहे।…..



साथ ही पैरा लीगल वॉलिन्टियर्स श्री अर्जुन सिंह, दीपा देवी, प्रकाश चन्द्र, प्रियंका पचौली, रीता कनौजिया, हरिप्रिया जोशी तथा पर्यावरण सुपरवाइजर ओमपाल व प्रमोद सहित सभी पर्यावरण मित्रों ने उल्लेखनीय योगदान दिया।