

उधम सिंह नगर: हल्द्वानी आदर्श जनहित सेवा समिति उत्तराखंड की तरफ से उधम सिंह नगर जनपद दिनेशपुर नगर पंचायत के बार्ड न 1 प्लान्टेशन के निवासी दिलीप राय को नगद 10000रू का अर्थिक सहयोग किया गया ।
इनका परिवार बहुत ही ज्यादा गरीबी मे अपना जीवन यापन कर रहा है,जिस कारण संस्था द्वारा छोटा सा सहयोग किया गया l गौरतलब है कि संस्था समय-समय पर आर्थिक कमजोर व्यक्तियों को मदद करती है अब तक सैकड़ों लोगों की मदद कर चुकी है
संस्था सदैव ऐसे लोगो के लिए अपने सामर्थ्यनुसार कार्य करती रहती है। इसी कड़ी में आज दिनेशपुर में दिलीप राय जो आर्थिक स्थिति से जूझ रहा था उसकी संस्था द्वारा मदद की गई lइस दौरान
संस्था के सदस्य डाक्टर विश्वजीत सरकार, तापस विश्वास, जयदेव विश्वास, स्वरूप ढाली,गोविन्द ढाली ,सवुज विश्वास, अजित मल्लिक, देव बिश्वास, सरजीत हालदार, रविन्द्र सरकार, रंजीत हालदार, अनिमेष हाजरा,नरेश विश्वास आदि कई सदस्यगण उपस्थित रहेl संस्था द्वारा लगातार गरीब व असहाय लोगों की मदद करने से जागरूक नागरिक इस संस्था की प्रशंसा कर रहे हैंl

