

देहरादून। (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ ) राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है कौन कहता है कांग्रेस का करिश्मा खत्म होता जा रहा है राहुल गांधी आज भी देश में लोकप्रिय और करिश्मा कायम है चाहे सरकारी राज्यों से खिसक क्यों ना रही हो ? देहरादून की एक वृद्धा महिला ने करोड़ों की संपत्ति का वसीयतनामा राहुल गांधी के नाम आज कर दियाडालनवाला निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद श्री Rahul Gandhi के नाम करते हुए देहरादून court में बसीयतनामा पेश किया है।
सनसनीखेज
जानकारी देते हुए देहरादून महानगर अध्यक्ष Lalchand Sharma ने कहा कि श्री राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री Pritam Singh को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे श्री राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे श्री राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए श्री राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।
इस अवसर पर श्रीमती सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्रीमती सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS