


हल्द्वानी विशेष संवाददाता हल्द्वानी के कांग्रेस के विधायक सुमित हरदेश ने कहा जिस तरह कई थानों की पुलिस अधिकारी सहित पुलिस ने पूरे आवास को छावनी में तब्दील कर दिया था जैसे वह बहुत बड़े अपराधियों और उन्हें कई घंटे तक नजर बंद करके रखा गया आज अतिक्रमण के नाम पर पर जो गरीबों पर कहर बरपा है भाजपा ने “जनरल डायर” को भी मात कर दिया है उस जमाने में भी इस तरह के फिल्म जुल्म नहीं हुआ था इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगेl उन्होंने कहा अतिक्रमण का खुद विरोधी हूं। लेकिन जो ये लोग आज हटाये गए है, वे 40-50 साल से वहाँ कारोबार कर रहे थे। नगर निगम को तहबाजारी के अलावा हर टैक्स (बिजली-पानी) देकर वहाँ से अपने जीवन की आजीविका का संचालन कर रहे थे।
जिस क्रूरता के साथ बिना समय दिए हुवे उनको उजाड़ फेंकने का जो अभियान आज चला मैंने उसकी खिलाफत करी और खिलाफत के लिए मैं जब जा रहा था तो भाजपा की दमनकारी सरकार के निर्देश में शासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा मुझे घर पर ही नजरबंद किया गया। हमारे अन्य लोग जो वहाँ स्थल पर पहुँच गए थे उन्हें गिरफ्तार किया गया जिसमे पार्षदगण थे।
अतिक्रमण अगर हटाना है तो ये ऊपर से नीचे (टॉप टू बॉटम) की प्रक्रिया होनी चाहिए। शुरुआत अगर इनको करनी है तो नेताओ के घरों से नाप कर और वहाँ अगर अतिक्रमण हो तो उसे हटाये तो बेहतर रहेगा समाज में अच्छा संदेश जाएगा। गरीबो को हटाकर अगर इनको लग रहा है कि इनका संदेश अच्छा है तो गरीबो की हाय
इनको लगना तय है। और जिस प्रकार से आर्थिक तौर से गरीबो को मार डालने की जो साजिश ये रच रहे है इसका इनको गंभीर अंजाम भुगतान पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण व्हाट्सएप ग्रुप से हटाना है अतिक्रमण वास्तविक रूप से हटाना है तो बड़े लोगों के यहां से शुरुआत करेंl वहीं दूसरी तरफ पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल से कहा कि विधायक जी को नजरबंद नहीं कर रखा था उनसे केवल निवेदन किया गया था कि वह अतिक्रमण हटाओ अभियान के स्थान पर ना जाएं जिसको उन्होंने मान लिया थाl उनकी सुरक्षा के लिए इतिहासिक तौर पर सुरक्षाकर्मी तैनात थेl