ब्रेकिंग :हल्द्वानी “इंदिरा विकास संकल्प यात्रा” का जबरदस्त जनसमूह का समर्थन प्राप्त हो रहा है ,आज वार्ड 37 दमुवाढूंगा पहुंची; आटा चक्की (मित्रपुरम चौराहा) के पास से शुरू हुयी; कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने वार्ड 37 की पार्षद श्रीमती विद्या देवी संग संयुक्त रूप से मल्ला मित्रपुरम मे 12.50 लाख लागत की सी. सी. रोड का शिलान्यास किया!

खबर शेयर करें -
I

हल्द्वानी 10 octuber, स्टाफ रिपोर्टर

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड 37 दमुवाढूंगा पहुँची। आज की यात्रा वार्ड 37 से पार्षद प्रतिनिधि और युंका प्रदेश सचिव श्री हृदयेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में शर्मा आटा चक्की (मित्रपुरम चौराहा) के पास से शुरू हुयी। इस दौरान सुमित हृदयेश ने वार्ड 37 की पार्षद श्रीमती विद्या देवी संग संयुक्त रूप से मल्ला मित्रपुरम मे 12.50 लाख लागत की सी. सी. रोड का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत यात्रा मल्ला चौफला पहुँची जहाँ नुक्कड़ सभा के माध्यम से स्थानीय लोगो से संपर्क किया गया। आज की यात्रा व्यापक जनसंपर्क से शुरू होकर डोर 2 डोर जनसंपर्क करते हुऐ कालिका मंदिर के समीप चौफला चौराहे पर समाप्त हुयी। कांग्रेस वार्ड 37 की अध्यक्षा श्रीमती सरस्वती देवी ने बताया कि यात्रा कल भी वार्ड 37 में ही जनसंपर्क करेगी।
सुमित हृदयेश जी ने कालिका माता के दर्शन कर माता के जयकारे के साथ सभी स्थानीय लोगो को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और भरोसा दिया कि जिस प्रकार स्व. इंदिरा हृदयेश जी ने हमेशा दमुवाढूंगा को अपना घर मान कर विकास कार्य किये इसे सजाने संवारने के कार्य किया मैं भी उसी प्रकार ताउम्र वही कार्य करूंगा।
आज की यात्रा में सरस्वती देवी, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, विजय चंद्रा, सीमा भटनागर, भावना रावत, हेमा देवी, कमला देवी, गीता मौर्या, किरण बिष्ट, हरीश आर्य, पंकज अधिकारी, अभिषेक आर्य, रोहित मौर्या, पनी राम, अंकुर बिष्ट, चंदन बिष्ट, पप्पू ठेकेदार, रवि आर्य, राजू आर्य, सौरव कुमार, विकास कुमार, वीरेंद्र टम्टा, बबलू बिष्ट, जीवन बिष्ट, हर्षित जोशी आदि जनों का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad