
रानीखेत:
:शारदीय नवरात्रि के नौवे दिन क्षेत्र के सभी मंदिरों में मां गौरी की पूजा अर्चना की गई। वही अधिकांश घरों में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। कन्याओं की विधिवत पूजा अर्चना कर परिजनों ने उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में इन दोनों पूजा अर्चना से पूरा माहौल भक्तिमयी हो गया । गांधी चौक, माल रोड, चौबटिया और खनिया मे आयोजित मां दुर्गा महोत्सव में भारी संख्या में भक्तिजन नित्य सुबह शाम पूजा अर्चना कर रहे हैं। विगत रात्रि गांधी चौक में मां को खीर महा भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। वही चिलियानौला स्थित हैडाखान मंदिर में प्रतिवर्ष लगने वाले महायज्ञ में देश-विदेश के भक्तजन भारी संख्या में भाग ले रहे हैं। नवमी के दिन यहां महायज्ञ के पश्चात कन्या पूजन का आयोजन किया गया।

