देहरादून :डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ, बने नौवें राज्यपाल ! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

देहरादून:डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने आज लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली है।उत्तराखंड लोक भवन में सुबह 11 बजे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वह शपथ ग्रहण के लिए रविवार शाम को ही देहरादून पहुंच गए थे। बता दें कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें 12 अक्टूबर को छह राज्यों सहित उत्तराखंड में भी नए राज्यपाल के रूप में मध्य प्रदेश के निवासी डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति की थी।उन्होंने पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लिया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।वे मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद रह चुके हैं।वे मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad