
हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में गुमशुदा राजेंद्र सिंह की गुमशुदगी के संबंध में fir no.264/21, धारा 365 ipc ke अंतर्गत गुमशुदगी पंजीकृत की गई। जिसकी विवेचना एस.आई
दीपक बिष्ट को दी गई।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी हेतु कड़े निर्देश दिए गए है। जिस पर थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा तत्काल टीम गठित कर उप निरीक्षक दीपक बिष्ट व कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार को तलाश हेतु रवाना किया गया। गुमशुदा की तलाश हेतु लगातार प्रयास करने के बाद आज दिनांक 10/10 /2021 को तिकोनिया तिराहा से आगे हल्द्वानी के पास से उपरोक्त गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया।
समस्त वैधानिक कार्यवाही कर गुमशुदा को उसके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
बरामदगी टीम में-
S.i दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी लामाचौड
कॉन्स्टेबल परवीन कुमार चौकी लामाचौड



