ब्रेकिंग हल्द्वानी:दशहरा पर्व के दौरान शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था,डायवर्जन प्लान आज मंगलवार 20. अक्टूबर को समय दोपहर 14:00 बजे से दशहरा कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रोडवेज बसों एवं सिटी/सिडकुल बसों का डायवर्जन

हल्द्वानी:रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।
अथवा एफ टी आई तिराहा से वापस करवाई जाएंगी।

बरेली रोड से आने वाली रोडवेज बसें एवं सिटी/सिडकुल की बसें तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।
अथवा होंडा शोरूम तिराहा से वापस करवाई जाएंगी।

कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसें लामाचौड़ चौराहा से कठघरिया से ऊंचपुल/ लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।
अथवा बाजपुर बस स्टैंड से वापस करवाई जाएंगी।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा से गोलापुल से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को रोडवेज पूर्वी गेट से तिकोनिया होते हुए हाईडिल तिराहा से पनचक्की से चंबल पुल होते हुए ऊंचापुल/कटघरिया से कालाढूंगी की ओर भेजा जायेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन
बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जायेंगे तथा शेष छोटे वाहन गाँधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ०टी०आई० तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन गन्ना सेंटर /शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे एवं शेष अन्य वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से हाइडिल/कालटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की होते हुए हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगें व अन्य छोटे वाहन मुखानी चौराहा / नवाबी रोड/जेलरोड तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेगे।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से गोला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर जायेंगे। एवं कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से लालडॉट/ऊँचापुल तिराहा से कालाढुंगी रोड की ओर जायेंगे।

नैनीताल रोड काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त छोटे वाहन

1.महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा तिराहा से पानी की टंकी तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

2.तिकोनिया चौराहा से डायवर्ट होकर वर्कशॉप लाईन होते हुए ताज चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

3.नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोडा अर्बन बैंक तिराहा से जेल रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

नोट 1.संपूर्ण शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा
2. यह यातायात/डायवर्जन प्लान आवश्यक सेवा संबंधी वाहनों पर भी लागू रहेगा

पार्किंग व्यवस्था-

◾ओके होटल के सामने स्टेडियम वाली गली में रोड के किनारे दुपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

◾सिन्धी स्वीट्स के बगल में मैजिक स्टैण्ड पर दुपहिया वाहनो की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

◾तहसील परिसर हल्द्वानी में दुपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

निजी वाहन कार पार्किंग

कालाढुंगी रोड से आने वाले वाहन पर्वतीय उत्थान मंच में पार्क किए जाएंगे।

रामपुर रोड से आने वाले वाहन एच०एन० इंटर कॉलेज में पार्क किए जाएंगे।

नैनीताल रोड से आने वाले वाहन ठण्डी सड़क / वर्कशॉप लाइन में पार्क किए जाएंगे।

बरेली रोड से आने वाले वाहन लक्ष्मी शिशु मंदिर/गांधी इंटर कॉलेज के पास पार्क किए जाएंगे।

ऑटो / मैजिक स्टैण्ड

भोलानाथ ऑटो स्टैण्ड का संचालन जेल रोड तिराहा से किया जायेगा।

ओके होटल ऑटो स्टैण्ड का संचालन बर्फ वाली गली से किया जायेगा।

सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैण्ड एव सरगम ऑटो स्टैण्ड का संचालन एच०एन० इन्टर कालेज रामपुर रोड से किया जायेगा।

रोडवेज स्टेशन तिराहा, कालाढूंगी तिराहा, ओके होटल तिराहा,सिटी चौक के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

– रामलीला मैदान में दशहरा पर्व पर सम्मिलित होने वाले समस्त दर्शनार्थियों से आग्रह है कि वाहन पार्किंग संबंधी असुविधा से बचने के लिए अधिक से अधिक पैदल अथवा सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad