
हल्द्वानी : डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान वार्ड संख्या 25, लाइन नंबर 18, कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र से एक व्यक्ति मो. समीम पुत्र मो. उमर निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड संख्या 25, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 43 वर्ष के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन एवं ₹9,190 की नकदी बरामद कर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENTS

