रानीखेत:उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर करन माहरा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। वोट बचाओ – देश बचाओ के संकल्प के साथ आयोजित होने वाली उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर आज करन माहरा (CWC मेंबर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

करन माहरा ने बैठक में कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

करन माहरा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कहा कि दुष्यन्त गौतम को सिक्किम का प्रभारी बनाये जाने के विरोध को लेकर जहां पूरा सिक्किम बंद है, वहीं भाजपा की बेशर्म सरकार ने आँखों में पट्टी बांधकर अपने लोगों का भला करने में लगी है।

बैठक में यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की गई।

उत्तराखंड न्याय यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, प्रमोद पाल, चंदन बिष्ट, संदीप बंसल, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad