हल्द्वानी:संविधान दिवस मंडलायुक्त कार्यालय में शपथ दिलाते अपर मंडलायुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी : मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त दीपक रावत द्वारा, कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। जबकि मुख्य कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी द्वारा, मंडलायुक्त कार्यालय नैनीताल में अपर मंडलायुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा किया गया। इसके साथ ही विभिन्न कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्षों एवम् जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मंडलायुक्त दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। इसी दिन देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad