ब्रेकिंग हल्द्वानी: अर्शदीप कौर की मौत पर परिजनों का बुद्ध पार्क में धरना, ✅न्याय नहीं मिला तो जाएंगे हाईकोर्ट; PSP अस्पताल पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

मृतका के परिजनों ने पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया …

हल्द्वानी PSP अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला गरमाया मंगलवार को मृतका के परिजनों ने पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन घटना से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और भ्रामक जानकारी फैला रहा है। परिजनों ने कहा कि उन्हें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय चाहिए। उन्होंने स्पष्ट बताया कि स्वास्थ्य जिला प्रशाशन जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर रहा है मृतका के पति तलविंदर भुल्लर ने कहा अस्पताल ने खुद की गलती छिपाने के लिये हमें गलत ईसीजी दिया गया जिसमें 35 वर्ष पुरुष अंकित है जबकि मेरी पत्नी 25 वर्ष की है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। क्या हो गया अस्पताल में इसमें घर अनियमिताएं की है डॉक्टर के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज करना होगा जांच होने तक अस्पताल का लाइसेंस रद्द करना होगा पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने जांच रिपोर्ट और डॉक्टर के बयानों में भिन्नता है इससे स्पष्ट होता है पेशेंट के साथ घोर अनियमितताएं हुई है इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना
मृतिका का अस्पताल द्वारा पोस्टमार्टम नहीं होने देना और परिंजनो का आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर करवरकर डेड बॉडी पिछले रास्ते घर भेज देना यह स्पष्ट कर रहा है कि इसमें डॉक्टरों की घोर लापरवाही है जिला चिकित्सा अधीक्षक को भी इस्तीफा देना होगा जिला चिकित्सा अधिकारी के ऊपर भी मुकदमा दर्ज होना होगा आखिर लूट की छूट का लाइसेंस कैसे बांट रहे हैं उन्होंने कहा लगातार प्राइवेट अस्पतालों में इस तरीके की घटनाएं बढ़ रही है यदि प्रशासन जिम्मेदारी लेकर ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो हम प्राइवेट अस्पतालों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे इन लूट के अड्डों को बंद करने की गुहार लगाएंगे।
इस दौरान धरने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रही जिसमें मृतका के माता बलजीत कौर,ससुर गुरनाम सिंह, सास बलविंदर कौर, अक्षदीप, करमजीत कौर, प्रेमा मेऱ मनदीप कौर, अमलजीत कौर, जगदीप सिंह, मनदीप सिंह,मनप्रीत सिंह, शुभम धारीयाल, गुरवीर संधु डी डी दानी आदि मौजूद रहे.|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad