
हरिद्वार : स्थित प्रेम आश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज ने सहभागिता की।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रवासी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , प्रदेश प्रभारी राम माधव , सह प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन , सुश्री स्वराज एवं वरिष्ठ संगठन मंत्री श्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के अंतिम सत्र में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का संचार हुआ। उन्होंने संगठन की एकजुटता, राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने तथा आगामी चुनावों में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज की इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता संगठनात्मक एकजुटता एवं प्रदेश के विकास से जुड़े विमर्श का हिस्सा रही। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में सुशासन, विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार एवं श्री तरुण बंसल ने किया।

