बनबसा: भर्ती मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, 04 नमूने जांच हेतु संकलित! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत, 24 नवम्बर,:

​जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के क्रम में बनबसा भर्ती मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बनबसा मुख्य बाजार तथा बस स्टेशन क्षेत्र स्थित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों, भोजनालयों और किराना स्टोरों में भोजन की गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ किचन की स्वच्छता (हाइजीन) और कच्चे माल (रॉ मटेरियल) की भी बारीकी से जांच की गई।

​इस अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को शुद्ध एवं ताजा भोजन तैयार करने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रतिष्ठान में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में पके हुए भोजन (कूक्ड फूड) एवं पैकेज्ड खाद्य सामग्री के कुल 04 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

​इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad