रामनगर: गिरिजा देवी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में लगाई आस्था की डुबकी! [संवाददाता]

खबर शेयर करें -

रामनगर:कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में आयोजित गंगा स्नान मेले के दौरान मंगलवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।श्रद्धालुओं ने पवित्र कोसी नदी में स्नान करने के बाद मां गिरिजा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी मनोज चंद्र पांडे ने विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मेले की रौनक के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सजी दुकानों से जमकर खरीदारी भी की। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक लगातार व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं।

परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है। इसके साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं से नदी के गहरे पानी और आसपास के वन क्षेत्र की ओर न जाने की लगातार अपील की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad