खटीमा:कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

खटीमा, 24 नवम्बर : कार्तिक पूर्णिमा एवं सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित पीलीभीत रोड गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानव समाज को मानवता और परोपकार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज में आपसी प्रेम, एकता और समरसता को मजबूत करने के साथ ही जरूरतमंदों की सेवा करने का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार सिख समाज की आस्था, धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हेमकुंड साहिब में रोपवे निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना तथा रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम होगी और प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के समन्वय की भूमि भी है। राज्य सरकार सभी धार्मिक स्थलों के विकास, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी को कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की एकता, अखंडता और सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, फरजाना बेगम, मेला कमेटी अध्यक्ष शेर सिंह दानू, हिमांशु बिष्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार और निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि,अधिकारी व श्रद्धालु मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad