चंपावत : जनगणना 2027 के लिए में 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना, घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण,जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्व-गणना अभियान पर बैठक, अधिक से अधिक परिवारों तक जानकारी पहुंचाने पर जोर,ऑनलाइन विवरण जमा करने के बाद सुरक्षित रखें एसई आईडी, घर आने पर प्रगणक को दिखाएं! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत, 24 नवंबर :

जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत चम्पावत में चल रहे स्व-गणना अभियान के संबंध में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक परिवारों तक स्व-गणना की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। जनपद में 16 नवंबर से शुरू हुई ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध है। इस दौरान नागरिक घर बैठे अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी एवं स्व-गणना के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने अभियान में विभागों की भूमिका और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया अभियान के लिए विभागवार रोस्टर जारी किया गया है साथ ही विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से परिवारों को स्व-गणना की अंतिम तिथि, पोर्टल के उपयोग और विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी एवं स्व-गणना के नोडल अधिकारी ने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। संभव हो तो जनगणना के पहले चरण में दर्ज मोबाइल नंबर का उपयोग करें। पोर्टल पर परिवार और उसके सदस्यों से संबंधित जानकारी भरें और जमा करने से पहले विवरण की जांच कर लें। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने पर स्व-गणना पहचान संख्या (एसई आईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें और घर-घर गणना के दौरान प्रगणक को दिखाएं, ताकि ऑनलाइन दर्ज विवरण का सत्यापन किया जा सके। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in है।

जनपद में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। जिन परिवारों ने ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा का उपयोग नहीं किया है, उनका विवरण भी प्रगणक घर जाकर दर्ज करेंगे। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण का दौर चलेगा। जनगणना में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जाती है। इसका उपयोग सांख्यिकीय कार्यों और विकास योजनाओं की तैयारी के लिए किया जाता है।

जनपदवासियों से अपील है कि वे 30 नवंबर तक स्व-गणना की ऑनलाइन सुविधा का लाभ लें, अपने परिवार का सही और पूरा विवरण दर्ज करें तथा घर-घर गणना के दौरान प्रगणकों का सहयोग करें।

इस दौरान डीएफओ धिनो पुरुषोत्तम, एसडीएम बी.सी. पंत, सीएओ डी. कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डी.के. तिवारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत सिंह तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) ध्रुव रावत सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad