हल्द्वानी:ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट-2026 में नैनीताल फायर सर्विस का शानदार प्रदर्शन, दिव्या डांगी ने जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : विगत 27. अक्टूबर से 31.10.2026 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित 2nd All India Fire Service Sports Meet-2026 में फायर स्टेशन हल्द्वानी से FW दिव्या डांगी एवं FM त्रिलोक सिंह बिष्ट द्वारा प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

1- उक्त प्रतियोगिता में FW दिव्या डांगी ने 52 मंजिला Stair Run प्रतियोगिता में फुल फायर फाइटिंग गियर के साथ प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) तथा कैजुअल गियर के साथ प्रतिभाग करते हुए रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त कर जनपद नैनीताल एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।

2- FM त्रिलोक सिंह बिष्ट द्वारा ग्रुप इवेंट के अंतर्गत आयोजित Truck Pull प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया गया।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad