हल्द्वानी: [सराहनीय पहल] सड़क सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान;251 वाहनों के चालान, 10 सीज; 07 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्रवाई! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बसों की चेकिंग, 04 बसों के लिए चालान

हल्द्वानी : 16 नवंबर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन कराये जाने तथा
स्कूली बच्चों की सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल में एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे स्कूल बसों, स्कूल वैन, कैब तथा यात्री बसों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा निम्न बिंदुओं की जांच की जा रही है—

  • वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC) एवं फिटनेस प्रमाण पत्र की वैधता।
  • वैध परमिट एवं बीमा पॉलिसी।
  • वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता।
  • निर्धारित यात्री वाहन क्षमता का अनुपालन।
  • आपातकालीन निकास द्वार की उपलब्धता एवं कार्यशीलता।
  • अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता।
  • अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उचित कार्यप्रणाली।
  • मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक नियमों का अनुपालन।

अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई—

  • 251 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
  • 10 वाहनों को सीज किया गया।
  • 20 स्कूल बसो की चेकिंग तथा 04 स्कूल बसो के चालान किये गए हैं।
  • 07 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
  • 33000 रु0 का संयोजन वसूला गया।

अभियान के दौरान निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन संचालकों को आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने तथा वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad