नैनीताल: विख्यात फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नैनीताल मै, झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़! ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

”जाह्नवी कपूर ने नयना देवी मंदिर में पूजा की,शिवलिंग पर जल चढ़ाया”

”अपनी बारी का इंतजार करते हुए”….

नैनीताल: विख्यात अभिनेत्री शहर में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने नयना देवी मंदिर के दर्शन किए।

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जाह्नवी ने शिवलिंग में जल भी चढ़ाया। इस दौरान वह नैनीताल की खूबसूरती की मुरीद नजर आई। कहा कि नैनीताल का मौसम और खूबसूरत झील बेहद ही दर्शनीय है। …

आज जाह्नवी कपूर का दोपहर में नयना देवी मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम था। दोपहर में वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ बेहद ही सादे लिबास में पार्किंग से नंगे पैर चलकर मंदिर परिसर पहुंची। यहां उन्होंने नयना देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। जिसके बाद परिसर में भ्रमण कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया।मंदिर प्रबंधन समिति पदाधिकारी ने उन्हें मंदिर के इतिहास और अन्य संबंधित जानकारियां दी। परिसर में पूजा अर्चना के लिए एकजुट हुए श्रद्धालुओं को जब उनके मौजूद होने की जानकारी हुई तो वह उनकी एक झलक पाने को उमड़ पड़े। करीब 15 मिनट परिसर में बिताने के बाद वह वापस लौट गई।जाह्नवी कपूर, को नैनीताल आने की सूचना मिलते ही उनके प्रशासक एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े, जब तक और भीड़ इकट्ठी होती तब तक वह जा चुकी थी |

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad