रामनगर:कोसी नदी पर पहली बार शुरू हुई महाआरती! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

सीएम धामी ने बताया नदियों को सभ्यता की जीवन रेखा

रामनगर:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के गिरिजा देवी मंदिर तट पर पहली कोसी नदी महाआरती को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने नदियों को सभ्यता व संस्कृति की जीवन रेखा बताते हुए उनके संरक्षण और स्वच्छता पर जोर दिया, साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान हमारी आस्था, आध्यात्मिक पंरपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है। हमारी नदियां केवल जल की धारा नहीं बल्कि सभ्यता, संस्कृति व जनजीवन की जीवन रेखा है।मां कोसी का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, मां गिरिजा देवी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था हमारी धार्मिक पंरपराओं को और अधिक समृद्ध बनाती है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरिजा देवी मंदिर के काेसी नदी के तट पर पहली बार आयोजित हुई महाआरती के शुभारंभ पर लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि मां कोसी के पावन तट पर आयोजित यह महाआरती हमारी श्रद्धा व भक्ति का प्रतीक होने के साथ ही प्रकृति संरक्षण व नदियों की स्वच्छता के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का भी संदेश देती है।

कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि नदियों की पवित्रता बनाए रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए भी इस अमूल्य प्रकृति व आध्यात्मिक धरोहर को सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने गिरिजा देवी मंदिर तट पर हुई आरती के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad