रिदम डांस ग्रुप की निर्देशिका अंशील वर्मा के निर्देशन में बाल कलाकारों ने सामूहिक डांस से समा बांध दिया





हल्द्वानी: लायंस क्लब ग्रीन सिटी द्वारा डांडिया नाइट 2026 का आयोजन रिया पैलेस हल्द्वानी के विशाल सभागार में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर हल्द्वानी नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, क्लब अध्यक्ष डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, फर्स्ट लायन लेडी अनीता अग्रवाल ,उपाध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रिदम डांस ग्रुप की निर्देशिका अंशील वर्मा के निर्देशन में बाल कलाकारों ने सामूहिक डांस से समा बांध दिया. 51 परिवारों के बीच डांडिया नाइट की प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी में लगभग 24 परिवारों को मुख्य अतिथि महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट एवं क्लब अध्यक्ष डॉ प्रमोद गोल्डी द्वारा सम्मानित किया गया. चर्चित अवार्ड डांडिया किंग के विजेता अनुज कांत अग्रवाल एवं डांडिया क्वीन का खिताब संयुक्त रूप से कनक अग्रवाल एवं सुनीता संदीप अग्रवाल को प्रदान किया गया. डांडिया रॉकस्टार का अवार्ड अनीता डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ,बेस्ट ड्रेस कपल अवार्ड रूपाली मुकेश गुप्ता, मोस्ट चार्मिंग कपल अंजू डॉक्टर अनुज अग्रवाल एवं अनीता अशोक अग्रवाल को दिया गया .परफेक्ट डांडिया जोड़ी का अवार्ड सनी विशेष गुप्ता एवं प्रियl पंकज अग्रवाल को दिया गया. बेस्ट स्माइल अवार्ड कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल, विजय एवं राजीव श्रीवास्तव को प्रदान किया गया. मस्ती भरी जोड़ी का अवार्ड ज्योति मधुकर श्रुति मोस्ट ग्रेसफुल कपल का अवार्ड निधि निशुल् अग्रवाल ,राधा गौरव मित्तल को प्रदान किया गया .जबकि बेस्ट डांडिया परफॉर्मेंस के विजेता विनीता विजय शर्मा रहे. डांडिया स्टार बाल कलाकार का अवार्ड संlविका अग्रवाल स्नेहा अग्रवाल को दिया गया एवं बेस्ट डांडिया कपल के विजेता प्रेक्षा एवं अभिनव बिश्नोई एवं निधि मुकेश गुप्ता रहे. बेस्ट ट्रेडिशनल लुक अवार्ड सुमन आशीष जैन ,गरबा स्टार कपल का अवार्ड रेनू शिव कुमार अग्रवाल एवं उषा राजू भोंसले को दिया गया. मोस्ट एनर्जेटिक कपिल के विजेता रेणुका संजय गर्ग रहे. निर्णायक की भूमिका रिडीम डांस ग्रुप की निर्देशिका जानी-मानी डांसर अंशील वर्मा ने निभाई . मुख्य अतिथि महापौर श्री गजराज बिष्ट जी ने सामाजिक संस्था लायंस क्लब के क्रियाकलापों की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को सम्मानित किया .लायंस क्लब की ओर से निर्णायक अंशील वर्मा एवं मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए. ….



कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ अनुज , अनुज कांत अग्रवाल मुकेश गुप्ता, निशुल् अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अंशील वर्मा का रहा. इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, अशोक जैन पूर्व जीएसटी अधिकारी राजीव अग्रवाल, संतोष , श्रीधर सती आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी,राखी अग्रवाल तथा अंशील वर्मा ने किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों ने सह भोज का आनंद लिया.|

