हल्द्वानी :भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर नैनीताल जनपद में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान (SIR) का शुभारंभ”कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए, हर पात्र का नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा”:डीएम. Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 10 अक्टूबर |

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर नैनीताल जनपद में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान (SIR) का शुभारंभ
“कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए, हर पात्र का नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा”डीएम।

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवम् जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद नैनीताल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत एक व्यापक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एस.आई.आर. (SIR) प्रक्रिया के दौरान हटाई गई प्रविष्टियों का पुनः सत्यापन करना, दावे-आपत्तियों का निस्तारण तथा छूट गए पात्र मतदाताओं, युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले नव-मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना है।
 जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल  ललित मोहन रयाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता है— "प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए और कोई भी अपात्र प्रविष्टि सूची में न रहे।"

अभियान की मुख्य विशेषताएं एवं गतिविधियां:

  • बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन:
    बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने मतदान केंद्रों की हटाई गई प्रविष्टियों (ASDDO सूची) को लेकर घर-घर जाएंगे और उनका भौतिक पुनः सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही वे नए एवं युवा मतदाताओं के नामांकन में सीधी सहायता प्रदान करेंगे। ASDDO सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • विशेष शिविर एवं दावे-आपत्तियां:
    जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में दावे, आपत्तियों और नोटिस चरण के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
  • स्वीप (SVEEP) एवं शिक्षा विभाग की सक्रिय भूमिका:
    मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप, नैनीताल श्री रणजीत सिंह नेगी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रधानाचार्यों एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा नए व प्रथम बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को पंजीकरण हेतु जागरूक किया जाएगा।
  • व्यापक सोशल मीडिया एवं मीडिया कवरेज:
    अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विशेष शिविरों, बीएलओ के अनुभवों (Bytes) और पहली बार वोटर बने युवाओं की प्रतिक्रियाओं (Testimonials) के उच्च गुणवत्ता वाले फोटो व वीडियो नियमित रूप से सोशल एवं प्रादेशिक मीडिया में प्रसारित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान का सुचारू संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad