रानीखेत: भाजपा विधायक की उपस्थिति में ग्राम प्रधान टूनाकोट व तिपोला प्रतिनिधि भाजपा में शामिल! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


रानीखेत (देवभूमि माया )। भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के दो प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रानीखेत स्थित भाtजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान टूनाकोट नवीन सिंह मेहरा और ग्राम प्रधान तिपोला प्रतिनिधि गोविंद सिंह मेहरा आधिकारिक रूप से भाजपा परिवार में शामिल हो गए।
पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का फूल-मालाएं पहनाकर संगठन में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के कुशल नेतृत्व में चल रही विकास योजनाओं से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियां समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने संगठन को मजबूती देने का निर्णय लिया है।
दोनों प्रमुख चेहरों के भाजपा में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad