देहरादून/ लाल कुआं:नगर पंचायत को कूड़ा प्रबंधन में देश में प्रथम स्थान मिला, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया सम्मानित! Ashok gulati एडिटर इन चीफ/जफर अंसारी

खबर शेयर करें -

सुरेन्द्र सिंह लोटनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत लालकुआँ ने जनता को क्या संदेश दिया सुनिए..

नगर पंचायत लालकुआँ को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान की पहल ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ के अंतर्गत नगर पंचायत लालकुआँ को ‘Other ULBs’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया है। नगर पंचायत को यह प्रतिष्ठित सम्मान उसके उत्कृष्ट प्रोजेक्ट कंप्लीट वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्रदान किया गया है।
देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू द्वारा नगर पंचायत लालकुआँ को विजेता प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत लालकुआँ की इस उपलब्धि का मुख्य आधार जून 2025 में गठित ‘गुलमोहर’ स्वयं सहायता समूह है। गुलमोहर समूह के माध्यम से संचालित इस अभिनव पहल से नगर पंचायत को विजेता प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्राप्त की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गुलमोहर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा नगरवासियों के सामूहिक प्रयासों से ही संभव हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad