
रानीखेत:
:चिलियानौला नगर पालिका परिषद सभागार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री पवार की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं एवं उनके हितों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष पवार द्वारा उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभागों में उपलब्ध कार्यों एवं आवश्यकताओं के दृष्टिगत स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद रानीखेत चिड़िया नौला में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के संबंध में चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर पर्यावरण मित्रों के मेडिकल परीक्षण किया जाए। साथ ही सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ पर्यावरण मित्रों को प्रदान किया जाए।
बैठक में चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास विभाग, जल संस्थान, वन विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक इसके अतिरिक्त उपरोक्त बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, अधिशासी अधिकारी राजेश बुधानी व नगर पालिका के समस्त कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

