
रानीखेत। कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी तथा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय, डोलिया पहाड़ी, रानीखेत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान, त्याग, संघर्ष एवं साहस को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का देश के प्रति योगदान और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी का अदम्य साहस एवं बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, एस०सी० विभाग जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पंकज गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी एवं मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

