रुद्रपुर:युवाओं ने भाषण प्रतियोगिता में रखे बेबाक विचार, ‘युवा अनप्लग्ड’ में दिखाई प्रतिभा,SIR, अराजकता और युवाओं की आकांक्षाओं पर प्रतिभागियों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, विजेताओं को 5100, 2100 और 1100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ‘युवा अनप्लग्ड’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपने बेबाक विचार रखे। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही वैचारिक क्षमता और नेतृत्व कौशल दिखाने का अवसर मिला।

भाषण प्रतियोगिता के लिए SIR, अराजकता और युवाओं की आकांक्षाएं विषय निर्धारित किए गए थे। प्रतिभागियों ने इन विषयों पर तथ्यों और तर्कों के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि ‘युवा अनप्लग्ड’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचार खुलकर व्यक्त करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। आज का युवा केवल भविष्य की आशा नहीं, बल्कि वर्तमान में भी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना उनका प्रयास है, जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकें और नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हों।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनमें असीम ऊर्जा, सामर्थ्य और कुछ नया करने का जज्बा है। जरूरत है कि उनकी प्रतिभा को सही दिशा और उचित मंच मिले। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी युवाओं की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और सकारात्मक सोच के बल पर राष्ट्र एवं समाज को नई दिशा देने का काम करें।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सोनू चुघ, कार्यक्रम संयोजक रोहित भट्ट, सचिन शुक्ला, आशीष कुभार, शिवम खुराना, जिला महामंत्री शशांक वर्मा, विशाल सिंह, रचित गंगवार, आदेश भारद्वाज, मनीष सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad