रुद्रपुर:एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हुई फायरिंग व तोड़फोड़ की घटना का हुआ खुलासा,03 युवक अवैध असलहों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार,✅एसएसपी अजय गणपति की फायरिंग करने वालों को सख्त चेतावनी, नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर / क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत रात्रि शिव एन्क्लेव, गंगापुर रोड में हुई फायरिंग एवं वाहनों में तोड़फोड़ की घटना के संबंध में दिनांक-25/9/26 को पंजीकृत FIR NO. 304/2026 धारा 324(2), 351(2), 352 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया अभियोग कि विवेचना व0उ0नि0 मुकेश मिश्रा को सुपुर्द की गयी उक्त फायरिंग करने वालो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर किये गये तथा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु रवाना होकर सुराग रसी पता कर मुखबिर की सूचना पर शिवनगर तिराहे पर पहुचे तो मुखिबर खास ने सूचना दी की 24-25/09/ की रात्रि में फायरिंग की घटना करने वाले जिन तीन लड़को का आप तलाश कर रहे हैं वे लड़के एफ0सी0आई0 गोदाम के सामने किच्छा रोड पर खाली चाय के खोके के नीचे खड़े हैं उक्त स्थान पर पुलिस टीम पहुची एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बिना भागने का मौके दिये 03 अभियुक्तो को पकड़ लिया पकडे गये तीनो से नाम पता पुछा तो अपना नाम नन्दू पुत्र सालिक राम, निवासी ग्राम नई बस्ती खानपुर, पोस्ट कौशलगंज, तहसील विलासपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष, सोहेल पुत्र मो0 उमर, निवासी ग्राम सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, किच्छा, हाल निवासी आजादनगर वार्ड नं0 07, श्मशान भूमि रोड, ईंटों के फड़ के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष, सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली पुत्र हरीश चन्द्र अधिकारी, निवासी भदईपुरा वार्ड नं0 14, बंगाली मंदिर के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 18 वर्ष बताया और जिसमे अभियुक्त नन्दू के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर दो जिन्दा कारतूस, अभियुक्त सुमित बंगाली एवं सोहेल के कब्जे से एक-एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा जिनके द्वारा पुछताछ मे बताया कि 24-09- की रात्री को हमारे दोस्त साजेब उर्फ अरमान अपनी फ्रेन्ड से मिलने शिव एन्क्लेव कांलोनी मे गया था। जिसे कांलोनी वालो ने देख लिया था और कालोनी वालो ने उसको घेर लिया है इसके बाद हम लोगो को हमारे दोस्त समीर मलिक का फोन आया कि तुम लोग कांलोनी मे चले जाओ वहा दोस्त साजेब उर्फ अरमान फंसा है। तो हम पांचो ही वहा चले गये तो साजेब वहां से पहले ही भाग गया था। उसकी कार वही छूट गयी थी। तो समीर मलिक ने और साजेब उर्फ अरमान ने कहा कैसे भी हो कार लेकर आ जाओ तो हम पाचों लोग शिव इन्क्लेव कालोनी गये तो कांलोनी में काफी भीड़ भाड़ थी तो हम लोगो ने समीर मलिक व साजेव उर्फ अरमान से कहा कि यहां काफी भीड़ भाड़ है तो समीर मलिक और अरमान उर्फ साजेब ने कहा कि जैसे भी हो गाड़ी ले आओ। बाकी हम देख लेगें आप लोगो को डरने की जरूरत नही है तो हम लोगो ने कालोनी मे घुसते ही हवाई फायरिंग कर दी थी जिससे लोग अपने घरो मे भाग गये और हम सावेज की गाड़ी लेने गये तो गाड़ी के टायरो के नट खुले हुए थे इसलिए गाड़ी नही ले जा पाये तो हमने गुस्से मे वहा खड़ी दो गाड़ियो को तलवार मारकर क्षतिग्रस्त कर फायरिंग करते हुए भाग गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणो को वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्तगण
1- नन्दू पुत्र सालिक राम, निवासी ग्राम नई बस्ती खानपुर, पोस्ट कौशलगंज, तहसील विलासपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।
आपराधिक इतिहास –
• मु0अ0सं0-577/2023 धारा-147,148,149,307,323,446,54,506 आईपीसी।
• मु0अ0सं0-80/2022 धारा 302/201 भादवि
2- सोहेल पुत्र मो0 उमर, निवासी ग्राम सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, किच्छा, हाल निवासी आजादनगर वार्ड नं0 07, श्मशान भूमि रोड, ईंटों के फड़ के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष।
बीएनएस
3- सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली पुत्र हरीश चन्द्र अधिकारी, निवासी भदईपुरा वार्ड नं0 14, बंगाली मंदिर के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 18 वर्ष।

1- नन्दू उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद देशी पिस्टल .32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
2- सोहेल उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
3- सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक, थाना ट्रांजिट कैम्प, 2- व0उ0नि0 मुकेश मिश्रा, 3- उ0नि0 प्रकाश चन्द्र, 4- उ0नि0 जितेन्द्र खत्री, 5- अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी, 6- हे0का0 8033 अनिल कुमार, 7- का0 271 हिमांशु आर्य|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad