रानीखेत: श्री पंचेश्वर महादेव शिवमन्दिर एवं धर्मशाला समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में 23वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत -श्री पंचेश्वर महादेव शिवमन्दिर एवं धर्मशाला समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में 23वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के करीब दर्जनभर विद्यालयों के मेधावी ,दिव्यांग निराश्रित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।इसके अलावा आईआईटी व अन्य क्षेत्र में चयनित मेधावियों को प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।

23वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट सुश्री दीक्षिता जोशी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत एवं स्वास्ति वाचन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री दीक्षिता जोशी ने स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनसे उनके जीवन का लक्ष्य जानना चाहा। उन्होंने कहा कि आप जीवन में कुछ भी बनना चाहते हैं उसके लिए परिश्रम बेहद जरूरी है। जीवन में किसी पद, सफलता या सक्षमता को प्राप्त करते हैं, तो आपके पास अपने समाज को वापस लौटाने का एक नैतिक दायित्व और अवसर दोनों होते हैं। इसलिए बनने के बाद समाज को लौटाने का भी प्रयास जरूर करें। उन्होंने कहा कि बच्चे कभी भी उनके कार्यालय में आकर उनका मार्गदर्शन ले सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि पूर्व रक्षा संपदा निदेशक डी एन यादव ने अपने संबोधन में बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खान-पान तंदुरुस्ती पर ध्यान देने और हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर आगे बढ़ने को कहा।

इससे पूर्व ,शिवमन्दिर एवं धर्मशाला समिति अध्यक्ष कैलाश पांडे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ‌। समिति ने शाल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र भेंट कर संयुक्त मजिस्ट्रेट का सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने आई आई टी व अन्य क्षेत्रों के लिए चयनित मेधावियों को सम्मानित किया। हाई स्कूल व इंटर के बोर्ड परीक्षा टापर्स को भी सम्मानित किया गया। इस बार रानीखेत गौरव सम्मान नगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सी एल माहेश्वरी,हिल क्राफ्ट संस्था की संचालिका श्रीमती चयनिका साह बिष्ट और शैलेन्द्र चौधरी को प्रदान किया गया। सम्मानित जनों ने संबोधन में अपने कार्य वृत्त को सबके समक्ष रखा और सम्मान देने के लिए शिव मन्दिर समिति का आभार व्यक्त किया। समारोह में करीब दर्जनभर विद्यालयों के 124 दिव्यांग, निराश्रित मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।यह वार्षिक छात्रवृत्ति अनेक नागरिकों द्वारा अपने स्वजनों की स्मृति में भेंट की गई।
कार्यक्रम का संचालन समिति विवि मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने किया। इस अवसर पर जगदीश , अनिल वर्मा, राजेन्द्र पंत, विनीता खाती,सीएस जैन, चूणामणि हर्बोला, वीना जैन , मोहन नेगी, पूरन नेगी, विनोद खुल्बे,प्रबंधक रमेश अधिकारी, विमल सती, अगस्त लाला साह,गौरव भट्ट, सोनू सिद्दीकी,मोहन बिष्ट, विमला रावत, कल्पना वर्मा ,खजान जोशी,अशोक पाण्डे, विनीता लोहनी,चारू पंत,किरन लाल साह, मुकेश साह,बालम सिंह, जयंत रौतेला सहित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं व नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad