बिग ब्रेकिंग देहरादून: उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेट के बड़े फेरबदल की तैयारी, आज बदल सकते हैं कई जनपद के डीएम व कप्तान! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में फेरबदल की तैयारी..

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है ,प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। शासन में सचिव स्तर से लेकर जिलों में जिलाधिकारियों व कप्तानों के स्थानांतरण की तैयारी है। यह जानकारी उच्च पदहस्त सूत्रों ने दी है|

समरणीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिए हैं कि एक ही स्थान पर पांच वर्ष से अधिक समय से जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जाएं। इस कड़ी में सरकार को गुरुवार से पहले स्थानांतरण करने हैं।

ध्यान देने की बात यह है कि अभी प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह और फिर दीपावली के अवकाश के कारण ये स्थानांतरण नहीं हो पाए थे। प्रदेश में 15 नवंबर को आयोग की टीम आ रही है।

ऐसे में अब बुधवार को स्थानांतरण आदेश जारी होने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो कार्मिक व गृह विभाग में स्थानांतरण सूचियां तैयार हो गई है, इन्हें बस जारी करना शेष है। सूत्रों के मुताबिक आज देर रात तक आदेश जारी हो जाएगा|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad