हल्द्वानी:ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई,नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 35 नशीले इंजेक्शन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग कट यात्री शेड से एक व्यक्ति अनीस उर्फ वेदा पुत्र रफीक, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 35 नशीले इंजेक्शनों बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 बबीता मेहरा,कानि0 दिलशाद अहमद,कानि0 सुनील कुमार|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad