ब्रेकिंग लाल कुआं::… आखिर चेयरमैन और कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति, धरना-कार्य बहिष्कार समाप्त हुआ!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ/जफर अंसारी ब्यूरो चीफ ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट :>लाइव

खबर शेयर करें -

… फिलहाल धरना एवं आंदोलन स्थगित कर दिया है, यदि शीघ्र न्याय नही मिला, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा:नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ✅मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए ..

लालकुआँ: ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनो के आवागमन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के बीच उपजे विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। पिछले दिनों से चल रहे इस विवाद को समाप्त कराने के लिए प्रशासन की मध्यस्थता में हुई वार्ता सफल रही। इसके साथ ही नगर पंचायत में जारी गतिरोध और कार्यबहिष्कार समाप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी रेखा कोहली की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी लव शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी तथा उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे। सभी पक्षों के बीच काफी देर तक चली बातचीत के बाद सहमति बन गई मामले की निष्पक्ष जाँच होने तक विवाद को समाप्त करने पर निर्णय लिया गया है।

लालकुआं में नैनीताल नैनीताल जिलाधिकारी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेने के पश्चात थमा सियासी-प्रशासनिक गतिरोध; स्ट्रीट लाइटें रोशन, कल से पटरी पर लौटेगी सफाई व्यवस्था

लालकुआं ​डीएम के निर्देश पर एसडीएम, एसपी सिटी और सीओ ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ की मैराथन बैठक, आपसी सहमति से बहाल हुईं नागरिक सुविधाएं
​लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के बीच बीते दिनों उपजे विवाद के कारण ठप पड़ी नगर की बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर आखिरकार प्रशासनिक स्तर पर बड़ा समाधान निकल आया है। जनहित और नगर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल हस्तक्षेप के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर एसडीएम रेखा कोहली, एसपी सिटी सरदार हरवंश सिंह और सीओ लव शर्मा की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के साथ विस्तृत वार्ता की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बना गतिरोध समाप्त हो गया है।
​बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, कल से उठेगा कूड़ा
प्रशासनिक व पुलिस के उच्चाधिकारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक में नगर की समस्याओं और आपसी समन्वय से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति बनी। अधिकारियों द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन और आपसी समझौते के तुरंत बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया। इसके परिणामस्वरूप, विवाद के चलते नगर क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल प्रभाव से सुचारु कर दिया गया है, जिससे शाम ढलते ही नगर की सड़कें और गलियां फिर से रोशन हो गई हैं।
​इसके अतिरिक्त, नगर में चरमराई सफाई व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए भी ठोस निर्णय लिया गया है। सहमति के अनुसार, नगर के विभिन्न वार्डों से कूड़ा उठान और उसके नियमित निस्तारण का कार्य शुक्रवार से पूरी क्षमता के साथ पुनः शुरू कर दिया जाएगा।
​जनता ने ली राहत की सांस
गौरतलब है कि नगर पंचायत अध्यक्ष और पुलिस प्रशासन के बीच चल रही तनातनी का सीधा असर आम जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं पर पड़ रहा था। स्ट्रीट लाइटें बंद होने और कूड़ा न उठने से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी रोष व असुविधा थी। अब प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और मध्यस्थता से विवाद सुलझने के बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि भविष्य में नगर के विकास और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन आपसी तालमेल के साथ कार्य करेंगे।

✅✅ शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन में कही बड़ी बात!

चेयरमैन के साथ कथित अभद्रता को बताया निंदनीय, बोले—मामले की गंभीरता को देखते हुए लिया जाएगा उचित निर्णय; पुलिस और नगर पंचायत के बीच बेहतर समन्वय से ही सुनिश्चित होगा शहर का विकास।

लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और प्रभारी निरीक्षक के बीच उपजे विवाद ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज कर दी है। मामले में अब शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। मंत्री ने दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कथित अभद्रता को निंदनीय बताते हुए मामले की गंभीरता से संज्ञान लेने और उचित निर्णय लेने की बात कही है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान आपसी संवाद, समन्वय और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही संभव है। पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत को एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहिए, क्योंकि दोनों ही व्यवस्थाएं शहर की कानून व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और विकास से सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उचित स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। मंत्री के इस रुख को नगर पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि लालकुआं में ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के आवागमन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और प्रभारी निरीक्षक के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तूल पकड़ गया था। अध्यक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग उठाई थी। वहीं, इस घटनाक्रम के विरोध में नगर पंचायत स्तर पर धरना और कार्यबहिष्कार भी किया गया।

हालांकि प्रशासनिक मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता से विवाद का पटाक्षेप हो चुका है और धरना एवं कार्यबहिष्कार समाप्त हो गया है। ऐसे में शहरी विकास मंत्री का बयान इस पूरे घटनाक्रम में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सियासी और प्रशासनिक दृष्टि से अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मंत्री राम सिंह कैड़ा के हस्तक्षेप के बाद भविष्य में लालकुआं की पुलिस व्यवस्था और नगर पंचायत के बीच समन्वय किस दिशा में आगे बढ़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad