हल्द्वानी:ब्लाक सभागार हल्द्वानी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ सांसद अजय भटट द्वारा किया गया। Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – दिनांक 28 सितंबर,|
ब्लाक सभागार में सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ सांसद अजय भटट द्वारा किया गया। सेवा संकल्प सप्ताह में क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
रीप परियोजना के अन्तर्गत 16 महिला लाभार्थियों को 6 लाख 15 हजार के चैक वितरित किये गये, प्रत्येक 15 महिला को स्वरोजगार हेतु 35-35 हजार की धनराशि के चैक प्रदान किये गये साथ ही एक उद्यमी महिला को 90 हजार के चैक समाज कल्याण विभाग के द्वारा प्रदान किये गये।
शिविर में तीन महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये गये। शिविर में 24 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों के साथ ही 467 लोगों को सीधे तौर पर लाभान्तिव किया गया।
शिविर में कुल 288 शिकायतें प्राप्त हुई जिसके अन्तर्गत 268 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया साथ ही कुछ शिकायतें शासन स्तर पर होने के कारण पत्राचार हेतु शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये।

सांसद अजय भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन भूमि - देवभूमि उत्तराखंड है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में प्रत्येक देशवासी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा सेवा संकल्प अभियान तहत समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को एक सेंटर पर सभी सुविधाओं सें लाभान्वित करना है। 
सांसद अजय भटट ने कहा कि शिविर में पेयजल, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास योजना, सडक, पेंशन आदि की जो भी समस्यायें आयी अधिकारी उन समस्याओं को संवदेनशीलता के साथ समाधान कर उन्हें भी सूचित करें। उन्होने कहा यह एक ऐसा मंच है जहां गांव-गांव से लोगों की समस्याओं का समाधान एक मंच पर मिलाता है। 
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 132 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण, विद्युत विभाग द्वारा 13 विद्युत संयोजन, एवं विद्युत लाईन मरम्मत, समाज कल्याण विभाग द्वारा 16 विधवा, विकलांग आदि पेंशन प्रपत्र वितरण, कृषि विभाग द्वारा 23 लोगों को कृषि यंत्र एवं दवा वितरण, उद्यान विभाग द्वारा 14 लोगों को जानकारी दी गई, पशुपालन विभाग द्वारा 21 लोगों को दवाईया एवं जानकारी, श्रम विभाग द्वारा 17 श्रम आवेदन वितरण किये, आयुष विभाग द्वारा 22 लोगों को औषधि वितरण, राजस्व विभाग द्वारा ईडब्लूएस के बारे में जानकारी आदि के साथ ही कैनरा बैंक के द्वारा बैंक द्वारा दी जा रही ऋण एवं अन्य लाभ के बारे में जानकारियां दी गई। 
शिविर के नोडल अधिकारी/सिटी मजिस्टेªट एपी बाजपेयी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आम जनता को सभी योजनाओं से लाभान्तिव किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा संकल्प अभियान का लाभ उठायें। उन्होंने बताया 29 सितम्बर मंगलवार को भीमताल ब्लाक में शिविर आयोजित होगा। 
शिविर में ब्लाक प्रमुख मंजू गौड़, दर्जा मंत्री मोहन पाठक कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी ज्येष्ठ प्रमुख वीरेंद्र मेहरा,पार्षद विनय पाण्डे, नवीन भटट, हिमांशु, कमल जोशी, चन्द्रप्रकाश के साथ ही ग्राम प्रधान हरेन्द्र,ललित सनवाल के साथ ही एसडीएम मोनिका,तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर के साथ ही युवा, महिलायें एवं क्षेत्रीय जनता बहुतायत संख्या में उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad