ब्रेकिंग रामनगर:नगर पालिका के कार्यों की जाँच हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किया जाँच समिति का गठन,✅✅कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत द्वारा दिए निर्देशों के क्रम में किया गया समिति का गठन! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रामनगर/हल्द्वानी 28 सितम्बर |

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद्, रामनगर द्वारा बताया जाता है कि कूडा एवम् सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निस्तारण हेतु झील विकास प्राधिकरण के प्लास्टिक प्लांट, हल्द्वानी का उपयोग किया जा रहा है, जबकि उक्त प्लांट वर्तमान में क्रियाशील न होने की सूचना है। प्रकरण की वास्तविक स्थिति एवम् पर्यावरणीय / जनस्वास्थ्य संबंधी प्रभावों का परीक्षण किया जाना आवश्यक है। जाँच हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता व उप कोषाधिकारी, रामनगर को सदस्य बनाते हुए जाँच समिति का गठन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि जाँच समिति मुख्यतः नगर पालिका परिषद्, रामनगर द्वारा कूड़े एवम् सिंगल यूज़ प्लास्टिक का वर्तमान में कहाँ एवम् किस प्रकार निस्तारण किया जा रहा है तथा ब्लीचिंग पाउडर डी.बी.टी. एवम् अन्य आवश्यक रसायनों के चालू वित्तीय वर्ष के स्टॉक, क्रय एवम् स्टॉक रजिस्ट्रर में विधिवत प्रविष्टियों की स्थिति के साथ नगर पालिका परिषद्, रामनगर के कार्मिकों एवम् पर्यावरण मित्रों की शासन द्वारा निर्धारित एस.ओ.पी. के अनुरुप बायोमेट्रिक उपस्थित दर्ज किए जाने की स्थिति सहित विभिन्न बिन्दुओं पर अभिलेखीय एवम् स्थलीय परीक्षण करते हुए तथ्यात्मक, सुस्पष्ट एवम् बिन्दुवार जाँच आख्या समस्त साक्ष्यों / अभिलेखों सहित 15 दिवस के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad